Hathras News: रोजगार भारती द्वारा करवाचौथ के पावन पर्व 19 अक्टूबर व 20 अक्टूबर को मेहंदी के स्टाल लगाये जायेगे

रोजगार भारती द्वारा सौभाग्य महोत्सव के लिये तालाब चौराहा स्थित राम दरबार पर मेहँदी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमे माताओं व बहनों ने सुंदर व डिजाइनिंग मेहँदी लगाना सीखा।

Oct 18, 2024 - 00:17
 0  37
Hathras News: रोजगार भारती द्वारा करवाचौथ के पावन पर्व 19 अक्टूबर व 20 अक्टूबर को मेहंदी के स्टाल लगाये जायेगे
मेहँदी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेती महिलाये

Hathras News INA.

रोजगार भारती द्वारा करवाचौथ के पावन पर्व को सौभाग्य महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर मेंहदी स्टाल लगाये जायेंगे। गुरुवार को इस सबन्ध में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमे काफी संख्या में माताओं एवँ बहनों ने भाग लिया।
रोजगार भारती द्वारा सौभाग्य महोत्सव के लिये तालाब चौराहा स्थित राम दरबार पर मेहँदी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमे माताओं व बहनों ने सुंदर व डिजाइनिंग मेहँदी लगाना सीखा। रोजगार भारती जिले की मेहंदी आयाम की संयोजका शालिनी पाठक ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को मेहंदी के स्टाल लगाये जायेगे। जिनके स्थान तय कर लिये गये है। शहर के अलीगढ़ रोड बागल मार्ग, रामलीला ग्राउंड, वसुंधरा एनक्लेव एवं रोशन विहार कॉलोनी पर स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिसमें रोजगार भारती से प्रशिक्षित महिलाएं सुंदर-सुंदर मेहंदी उचित दरों पर लगाएंगी। रोजगार भारती के जिला संयोजक बैभव मोहता ने बताया कि रोजगार भारती का उद्देश्य जिले में छोटे-छोटे कामों के जरिए लोगों को प्रशिक्षण करके उनको स्वरोजगार उपलब्ध कराना है जिससे उनको स्वावलंबी बनाया जा सके। उन्होंने शहर की सभी महिलाओं से अनुरोध किया है कि रोजगार भारती द्वारा लगाए जा रहे स्टॉल पर जाकर प्रशिक्षित महिलाओं से मेहंदी लगवा कर करवा चौथ के त्यौहार को स्वाभिमान से मनाए । इस अवसर पर , सौरभ वार्ष्णेय , अचल बूटियां आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow