Hathras: पुलिस की छापेमारी के दौरान 140 किलोग्राम पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री बरामद

बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अभियोग मे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है

By INA News Desk
Oct 9, 2024 - 22:51
55 Views
Hathras: पुलिस की छापेमारी के दौरान 140 किलोग्राम पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री बरामद
प्रतीकात्मक चित्र

Hathras News INA.
थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत घर के अंदर अवैध रुप से पटाखो के निर्माण की सूचना पर छापेमारी के दौरान करीब 140 किग्रा निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे, विस्फोटक सामग्री व कच्चा माल बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार आगामी त्यौहारों में अवैध विस्फोटक, आतिशबाजी पदार्थों के निर्माण तथा भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा घर के अंदर अवैध रुप से पटाखों का निर्माण करने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 घर में से गिल्ली बम 64.500 कि0ग्राम, खाली खोल गिल्ली बम 53.700 कि0ग्राम , गंधक 01.670 कि0ग्राम ,सिल्वर बुरादा 2.800 कि0ग्राम , पोटास 01.800 कि0ग्राम तथा कोयला मिश्रण मशाला 14.900 कि0ग्रा0,कुल बरामद समान का वजन करीब 140 किलो बरामद हुआ। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अभियोग मे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement