Hathras: सक्रिय सदस्य संगठन की अहम कड़ी है- जिला सक्रिय सदस्यता कार्यशाला में बोले शरद माहेश्वरी

1 नबम्बर से 4 नबम्बर तक सत्यापन का कार्य होगा और 5 नबम्बर को सक्रिय सदस्यों की सूची जिला कार्यालय के सूचना पट पर लगा दी जायेगी।

Oct 14, 2024 - 22:45
 0  22
Hathras: सक्रिय सदस्य संगठन की अहम कड़ी है- जिला सक्रिय सदस्यता कार्यशाला में बोले शरद माहेश्वरी
सक्रिय सदस्यता कार्यशाला को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी

Hathras News INA.

जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में जिला सक्रिय सदस्यता कार्याशाला आहूत हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी/प्रदेश मंत्री भाजपा उ0प्र0 डी0पी0 भारती एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उ0प्र0 ब्रज बहादुर भारद्वाज रहें। मुख्य अतिथि डी0पी0 भारती ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी का सामान्य सदस्यता अभियान समाप्त हो जायेगा, इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा, जो कार्यकर्ता 100 सामान्य सदस्य बनाएगा वही सक्रिय सदस्य बन पायेगा, और वही भविष्य में संगठन के दायित्वों पर समायोजित हो सकेगा, अतः जिन कार्यकर्ताओं ने 100 या 100 से अधिक सामान्य सदस्य बना लिए है वह उनकी संगठन द्वारा जारी प्रारूप पर उनका विवरण भरकर मण्डल अध्यक्ष को प्रेषित करेगें एवं सक्रिय सदस्यता का फार्म प्राप्त करेगें, मण्डल अध्यक्ष अपने मण्डलों के सभी सक्रिय सदस्यों की सूची बनाकर जिला कार्यालय पर 28 अक्टूबर तक जमा करेगें, 1 नबम्बर से 4 नबम्बर तक सत्यापन का कार्य होगा और 5 नबम्बर को सक्रिय सदस्यों की सूची जिला कार्यालय के सूचना पट पर लगा दी जायेगी।

Also Read: Hathras: 10 मोबाइल नंबरों से विधि छात्र को किए गए थे धमकी भरे मेसेज, साइबर सेल जानकारी जुटाने में लगा

ब्रज बहादुर भारद्वाज  प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उ0प्र0 ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अपना संगठन का पर्व है इसमें सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में लगकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें क्योंकि जो सक्रिय सदस्य बनेगा वही कार्यकर्ता बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के दायित्व पर समायोजित होगा अभी भी हमारे पास दो दिन का समय शेष है जिन कार्यकर्ताओं का लक्ष्य पूरा नही है वे दो दिन में अपना लक्ष्य पूर्ण कर लें। उन्होने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं  से उनके लक्ष्य की जानकारी प्राप्त की एवं जिन कार्यकर्ताओं का लक्ष्य पूर्ण नही था उनसे अपना लक्ष्य पूर्ण करने का आग्रह किया एवं मण्डल अध्यक्षों से कहा कि सक्रिय सदस्यता में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन में बोलते हुए कहा कि सक्रिय सदस्य संगठन की अहम कड़ी है और जिनका लक्ष्य पूर्ण नही है वे अपने लक्ष्य को पूर्ण करे और एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करे। कार्यशाला का संचालन जिला अभियान प्रमुख रूपेश उपाध्याय ने किया। कार्यशाला में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, अध्यक्ष जिला पंचायत सीमा उपाध्याय, हरीशंकर राना, महेन्द्र सिंह आचार्य, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमादेवी मदनावत, रामवीर सिंह परमार, रामेश्वर उपाध्याय, सचेन्द्र कुशवाह, हरीश सेंगर, मुकेश चौहान, डा0 मथुरा प्रसाद गौतम, प्रीती चौधरी, रामकुमार माहेश्वरी, सुनील गौतम, सुनीता वर्मा, स्मृति पाठक, अखिलेश गुप्ता, राविया खान, लीलावती पुण्ढीर, एसपीएस चौहान, विष्णु बघेल, सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर, विपिन लवानियां, अनुराग अग्निहोत्री, राजेन्द्र चौधरी, कन्हैया सिंह तौमर, राजकुमार शर्मा, जयपाल सिंह चौहान, भूपेन्द्र कौशिक, मूलचन्द वार्ष्णेय, शिवदेव दीक्षित, नीरेश कुमार सिंह, मुकुल गुप्ता, सचिन दीक्षित, दीपक उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह प्रधान, राजेन्द्र सिंह धाकरे, योगेश परमार, अंशुल शर्मा, राजेश सिंह गुड्डू,  सुरेश आर्य, हरीशंकर वार्ष्णेय, सचेन्द्र सिंह, महेश वर्मा, गजेन्द्र सिंह, डमवेश चक सूरज शाह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow