Hathras: कृतार्थ की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर परिजन पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

बीते सोमवार उसके परिवार लोगो को स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल ने सूचना दी की कृतार्थ की तबियत खराब है। सूचना पर परिजन स्कूल पहुंचे तो कृतार्थ मौके पर नहीं मिला।

By INA News Desk
Sep 29, 2024 - 00:33
56 Views
Hathras: कृतार्थ की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर परिजन पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय
हत्या के खुलासे की मांग करते कृतार्थ के परिजन 

पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को हत्या के जल्द खुलासे का दिया आश्वासन

Hathras News INA.

जनपद के कस्बा के गांव में छात्र कृतार्थ की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर परिजन गुरुवार को ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। और हत्याकांड के खुलासे की मांग करने लगे। जिसमे काफी महिलाए भी शामिल थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इन्हे आश्वासन दिया की इस हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा किया जायेगा आपको अवगत करा दे की जनपद के कस्बा सादाबाद के गांव सहपऊ के रसगवा के डीएल पब्लिक स्कूल आवासीय विद्यालय में कक्षा दो के छात्र 11 वर्षीय कृतार्थ पुत्र श्री कृष्ण निवासी चुरसेन थाना चदपा हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। बीते सोमवार उसके परिवार लोगो को स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल ने सूचना दी की कृतार्थ की तबियत खराब है। सूचना पर परिजन स्कूल पहुंचे तो कृतार्थ मौके पर नहीं मिला। थोड़ी देर बाद इन लोगो ने सादाबाद के निकट दिनेश बघेल को उसकी गाड़ी सहित पकड़ लिया। गाड़ी में कृतार्थ का शव था। मृतक के शव को पुलिस ने वही से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में केंद्रीय मंत्री ने की योगी सरकार की तारीफ

मृतक बच्चा के पिता ने दिनेश बघेल सहित पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमे चार लोग अज्ञात है। गुरुवार को मृतक छात्र  कृतार्थ के परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। जिसमे काफी महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर यह लोग पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाह, हर्षकांत कुशवाह रजनीश कुशवाहा टेकपाल कुशवाहा आदि की अगुवाई में पहुंचे। मृतक छात्र के परिजनों की मांग थी इस घटना का जल्द राजफास किया जाए वह हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने  लोगों को आश्वासन दिया की हत्या का जल्द खुलासा  किया जाएगा,  दोषी को बक्शा नहीं जायेगा अधिकारियों के आश्वासन पर यह लोग वहा से वापस लौट गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement