lucknow news: सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 1,231 करोड़ रुपये की 6,778 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास...

By INA News Desk
Sep 9, 2024 - 15:23
82 Views
lucknow news: सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए: सीएम योगी
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंबेडकरनगर में  ₹1,231 करोड़ की 6,778 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए। 
Advertisement
Advertisement
  • मुख्यमंत्री ने युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को वितरित किया स्पोर्ट्स किट 
  • बोले सीएम- जब कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं
  • सीएम का आरोप- जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है
  • अयोध्या में राम मंदिर का बनना देश की बहुसंख्यक आस्था की आवश्यकता की पूर्ति थी: मुख्यमंत्री

अंबेडकर नगर/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए होता है। सत्ता विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि विरासत में नहीं मिलती है। जो लोग सत्ता को अपनी बपौती मानते थे, उन्हें भी पता चल गया है कि अब वो उत्तर प्रदेश में वापस नहीं आ पाएंगे, इसलिए षड्यंत्र रच रहे हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू कर दीजिए, डबल इंजन सरकार दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 1,231 करोड़ रुपये की 6,778 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों को स्पोर्ट्स किट वितरित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि साढ़े सात वर्ष में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। अभी 60200 से ज्यादा युवाओं को पुलिस में भर्ती कर रहे हैं। इसमें 15 हजार बेटियां हैं। ये भर्ती जैसे ही संपन्न होगी, वैसे ही पुलिस की 40 हजार और भर्ती निकालने जा रहे हैं। साथ ही बहुत जल्द अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 40 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का शिक्षा आयोग गठित हो चुका है। बेसिक, माध्यमिक, उच्च, तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षा में तेजी के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।

  • सपा शासन में पुलिस भागती थी और गुंडे दौड़ाते थे

सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में गुंडों की पूरी फौज थी, सपा के लोग उन्हें अपना शागिर्द मानते थे। जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है। सपा के लोगों को इसी में गौरव की अनुभूति होती है। सपा की सरकार में पुलिस भागती थी और गुंडे माफिया दौड़ाते थे। आज उल्टा हो गया है। माफिया भाग रहा है, पुलिस दौड़ा रही है। सुल्तानपुर एनकाउंटर पर इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जब कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं। लगता है जैसे उनकी दुखती नस पर हाथ रख दिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में डकैत के मारे जाने का सपा को बुरा लग रहा है।

महिला मंगल दल के सदस्यों को स्पोर्ट्स किट को वितरित करते हुए सीएम योगी 

  • से अन्याय करने वाले सपा के नेता

सीएम योगी ने कहा कि एक बेटी, सबकी बेटी है। उसके सम्मान और रक्षा का दायित्व पूरे समाज का होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निषाद बेटी के साथ सपा के नेता ने क्या किया, किसी से छुपा हुआ नहीं है। निषाद बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी का सपा के लोग बचाव कर रहे हैं। कन्नौज में नाबालिग बेटी के साथ अन्याय करने वाला भी सपा का नेता है। उसको भी ये लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में दबंगई के बल पर गुंडे एवं माफिया गरीब और व्यापारी की जमीन पर कब्जा करते थे, लेकिन हमारी सरकार माफिया और गुंडों से जमीन जब्त कर गरीबों में बांटने का कार्य कर रही है। 

  • जाति के नाम पर लड़वाएंगे सपा व कांग्रेस के लोग 

सीएम योगी ने कहा कि बेटी और व्यापारी सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाले लोग गायब हो गए हैं, जो माफिया बचे हैं वो अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अगर कोई दुस्साहस करेगा तो उसका काम तमाम करने कार्य डबल इंजन की सरकार करेगी। सीएम योगी ने कहा कि जाति की राजनीति करने वाले लोग आम नागरिक की सुरक्षा में सेंध लगाना चाह रहे हैं। इन्हें जब भी सत्ता मिली, तुष्टिकरण किया और अराजकता फैलाई। पर्व और त्योहार के दौरान दंगा कराया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग जाति के नाम पर लड़वाने का कार्य करेंगे। यह हम सबके एकजुट होने और विकास की प्रक्रिया से जुड़ने का समय है।

  • टांडा में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष की हुई थी हत्या, लेकिन सुनवाई नहीं हुई 

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के हर जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा पोषित माफिया की समानांतर सरकारें चलती थीं। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष की टांडा में हत्या होती है और कोई सुनवाई नहीं होती है। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त बन गया है। उन्होंने कहा कि विकास और लोककल्याण से सपा-कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का मानचित्र हम सबके सामने रखा है। इसके लिए उन्होंने 25 वर्ष की व्यापक कार्ययोजना भी रखी है। इसके अन्तर्गत डबल इंजन की सरकार हर हाथ को काम और हर खेत को पानी के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

  • अगर आम जनता को छुआ तो पुलिस की लाठी ठीक कर देगी

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का बनना देश की बहुसंख्यक आस्था की आवश्यकता की पूर्ति थी। उन्होंने कहा कि आज 15 करोड़ लोगों को उत्तर प्रदेश में राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। 56 लाख गरीबों को मकान मिला है। 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं। हम जाति, मत, मजहब और चेहरा देखकर योजना नहीं चलाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के युवा अपना उद्योग लगाएं हमारी सरकार पहले चरण में पांच लाख तो दूसरे चरण में 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को जब कभी अवसर मिलता है तो आपस में उलझ पड़ते हैं, क्योंकि इन्हें पता है कि आम जनता को अगर छुआ तो पुलिस की लाठी उन्हें ठीक कर देगी।

महिला मंगल दल के सदस्यों को स्पोर्ट्स किट को वितरित करते हुए सीएम योगी 

  • महाराजा सुहेलदेव के किले का करेंगे पुनरोद्धार

सीएम योगी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार अंबेडकर नगर में महाराजा सुहेलदेव के किले का पुनरोद्धार करने जा रही है। इसके लिए हमारी सरकार एएसआई से बात करने जा रही है। महाराजा सुहेलदेव के किले में उनका भव्य स्मारक भी बनाएंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डॉ. संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर, गिरीश चन्द्र यादव, डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा 'साधू', विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय आदि मौजूद रहे। 

  • लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

कार्यक्रम में 115 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल परियोजना। थाना अकबरपुर, बेवाना, अलीगंज, जलालपुर एवं अलीपुर तथा महिला थाना अंबेडकरनगर में हॉस्टल/ बैरक एवं विवेचना कक्ष। छत्रपति शाहू जी महाराज राजकीय पॉलिटेक्निक में ए.आई.सी.टी.ई. के मानकानुसार स्वीकृत कार्य। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 फैकल्टी आवास। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में कचरा निस्तारण संयंत्र। जिला चिकित्सालय में कम्प्रेहेन्सिव मेडिकल सर्जिकल एवं एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट। भीटी दोस्तपुर संपर्क मार्ग से कटरिया-मंशापुर तक एवं महरूआ से आनंदनगर-गोड्था मार्ग का सुदृढ़ीकरण। किछौछा दरगाह शरीफ, बाबा जगरदेव धाम, झारखंड बाबा मंदिर एवं राम-जानकी मंदिर टिकरिया का पर्यटन विकास। आईटीआई ममरेजपुर एवं आलापुर में आधुनिक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कक्ष। बसखारी किसान कल्याण केंद्र-अलीगंज चुंगी चिंतौरा मार्ग का नवीनीकरण। घाघरा नदी के दाएं तट स्थित ग्राम केवटला, पिपरियां एवं अन्य ग्राम समूहों की बाढ़ एवं कटान से सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग कार्य। भियांव कस्तूस्बा गांधी विद्यालय में छात्रावास। रामनगर एवं जहांगीरगंज में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय। नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज में कल्याण मंडप। अकबरपुर एवं कटेहरी में राजकीय नलकूप का लोकार्पण किया गया।

इसे भी पढ़ें:- Lucknow News: देश की अभिनव योजना बन गई है उत्तर प्रदेश की ओडीओपीः मुख्यमंत्री

  • शिलान्यास होने वाली परियोजनाएं

कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना, राजकीय हाईस्कूल पहितीपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर में मल्टीपर्पज हॉल, पुस्तकालय एवं अतिरिक्त कक्षा कक्ष राजकीय नर्सरी सीहमई कारीरात एवं डॉ. अंबेडकर राजकीय उद्यान अकबरपुर का जीर्णोद्धार संस्पना में वृहद गो संरक्षण केंद्र सीएचसी अकबरपुर, कटेहरी एवं जलालपुर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट महरुआ-मिझौड़ा-यादवनगर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) एवं अकबरपुर-गौहनिया मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण दरबन झील, श्रवण धाम एवं टांडा के महादेव घाट का पर्यटन विकास • अशरफपुर किछौछा जलापूर्ति परियोजना घाघरा के दाएं तट स्थित इल्फातगंज, पटेलनगर, सलारगढ़ हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य टांडा-मुबारकपुर की सुरक्षा हेतु निर्मित डैम्पनर संख्या-22, 23 एवं 24 की पुनरुद्धार परियोजना अकबरपुर, कटेहरी, टांडा एवं आलापुर में राजकीय नलकूप का शिलान्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement