Hardoi News: इनर व्हील क्लब हरदोई डी ओ डी ने पुस्तकालय में किया पुस्तकों का दान। 

लिटरेसी डे के अवसर पर सरस्वती सदन पुस्तकाल में इनर व्हील क्लब हरदोई डी ओ डी द्वारा एक विशेष आयोजन किया गया।

By INA News Desk
Sep 9, 2024 - 15:34
51 Views
Hardoi News: इनर व्हील क्लब हरदोई डी ओ डी ने पुस्तकालय में किया पुस्तकों का दान। 

हरदोई। लिटरेसी डे के अवसर पर सरस्वती सदन पुस्तकाल में इनर व्हील क्लब हरदोई डी ओ डी द्वारा एक विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत डी ओ डी ने पुस्तकालय को विभिन्न प्रकार शैक्षिक और और प्रेरणादायक पुस्तकों दान किया। पुस्तकालय की अध्यक्ष सीमा जी ने दान की गई पुस्तकों का स्वागत किया। इनर व्हील क्लब हरदोई डी ओ डी की सी एल सी सी चित्रा वाजपेई ने अपनी बात में लिटरेसी डे के महत्व और पुस्तकों के महत्व से शिक्षा के  प्रसार पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पुस्तकालय के बच्चों एवम युवाओं ने भी हिस्सा लिया और पढ़ने के महत्व पर विचार साझा किया। दान की गई पुस्तकों में विभिन्न विषयों की किताबें शामिल है ,जो पढ़ने के शौक को बढ़ावा देने और ज्ञानवर्धन में सहायक होंगे। इनर व्हील क्लब के इस प्रयास की सराहना की गई। बताया जाता है कि क्लब ने इस पुस्तकालय को एक अलमारी भी दान की  है तथा प्रत्येक वर्ष लिटरेसी डे पर यह कार्य करता है यह पहल न केवल लिटरेसी डे की भावना को साकार करता है बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान भी करता है।

इसे भी पढ़ें:- lucknow news: सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए: सीएम योगी

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुप्रिया सेठ , चार्टर प्रेसिडेंट एवम सी एल सी सी चित्रा वाजपेई ,क्लब उपाध्यक्ष एवम जेड पी सी राखी द्विवेदी, क्लब सेक्रेटरी पारुल तिवारी, क्लब एडिटर एवं चार्टर सेक्रेटरी नेहा नारायण तथा क्लब सदस्य रेनू शुक्ला उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow