मसूरी: काले स्कूल के पास भारी भूस्खलन, पुश्ता ढहने से झुग्गी हुई क्षतिग्रस्त, 6 लोगों की बाल बाल बची जान

By INA News Desk
Jul 27, 2024 - 21:19
67 Views
मसूरी: काले स्कूल के पास भारी भूस्खलन, पुश्ता ढहने से झुग्गी हुई क्षतिग्रस्त, 6 लोगों की बाल बाल बची जान
Advertisement
Advertisement



मसूरी.
मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी काले स्कूल के पास होटल स्काईलार्क के सामने का भारी भुस्खलन के बाद पहाड़ी का पुष्ता गिरने से एक झुग्गी उसकी चपेट में आ गई और पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। वही उसमें रह रहे तीन महिला दो बच्चे और दो पुरुष बाल बाल बच गए। झुग्गी में रखा सारा सामान नश्ट  हो गया। पुष्ता गिरने से पहले झुग्गी में रह रहे लोग वहां से भाग गए नहीं तो बड़ी जनहानि हो जाती। बताया जा रहा है कि देर रात को लगातार हो रहे बारिश से पहाड़ी का पुष्ता टूट कर मुख्य सड़क पर आ गिरा जिससे मसूरी हरंनाम सिंह मार्ग पूर्ण रूप् से बंद हो गया। देर रात को मसूरी पुलिस फायर सर्विस मौके पर पहुंची और झुग्गी में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। सुबह लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क पर आए मालवा को जेसीबी के माध्यम से हटाकर यातायात के लिए सुचारु किया गया। स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि देर रात को पहाडी का पुष्ता गिर गया जिसकी चपेट में एक झुग्गी आग गई जिससे रहे छह लोग बाल बाल बच गए। उनको कुछ समय के लिए होटल में रखा गया जिसके बाद उनको सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय से रहते लोग झग्गी छोड की नही भागते तो बडा हादसा हो जाता ।उन्होंने बताया कि सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से सड़क पर आए मालवे को हटाया जा रहा है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement