अयोध्या: ग्रा.प.ए.अयोध्या द्वारा आयोजित पूर्वांचल पत्रकार सम्मलेन कल

By INA News Desk
Jul 27, 2024 - 21:13
63 Views
अयोध्या: ग्रा.प.ए.अयोध्या द्वारा आयोजित पूर्वांचल पत्रकार सम्मलेन कल
Advertisement
Advertisement

अयोध्या.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ. प्र.जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन 28 जुलाई रविवार को 10:30 बजे से आचार्य नरेंद्र देव सभागार फैज़ाबाद, बार एसोसिएशन अयोध्या मे होगा. सम्मेलन मे मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, श्री एल. वेंकटेश्वर लू व न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह, पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय लखनऊ होगे.

यह भी पढ़ें - सुदर्शन एस- 400 ने दुश्मन लड़ाकू विमानों के 80 प्रतिशत पैकेज को मार गिराया

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार करेंगे. सम्मेलन में प्रवीण कुमार, आई.जी.परिक्षेत्र अयोध्या, जिला अधिकारी अयोध्या व अन्य अधिकारी घर भी आमंत्रित हैं. उक्त अवसर पर संगठन द्वारा संकट स्मारिका ग्राम में गौरव का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा होगा. इस अवसर पर विचार संगोष्ठी "ग्रामीण पत्रकारिता का विकसित भारत बनाने मे महत्व" विषय पर भी वृहद रूप से चर्चा होगी. उक्त बात की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने बताया कि गत वर्ष की तरह  इस वर्ष भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन अयोध्या की धरती पर होगा, जिसमें स्मारिका ग्राम्य  गौरव का प्रकाशन भी किया जाएगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement