Ayodhya : अयोध्या में तेज रफ्तार कार पिलर से टकराई, दो किशोरों की मौत, एक युवक गंभीर

सूचना पर कैंट पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय सक्षय सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी नाका और

By INA News Desk
Dec 8, 2025 - 00:01
40 Views
Ayodhya : अयोध्या में तेज रफ्तार कार पिलर से टकराई, दो किशोरों की मौत, एक युवक गंभीर
Ayodhya : अयोध्या में तेज रफ्तार कार पिलर से टकराई, दो किशोरों की मौत, एक युवक गंभीर

अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र में राष्ट्रीय उद्यान के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लगभग दो बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा चूर-चूर हो गया। इसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज चल रही थी। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे पिलर में घुस गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

सूचना पर कैंट पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय सक्षय सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी नाका और 16 वर्षीय फागुन बिरानी पुत्र रितेश बिरानी निवासी रिकाबगंज को मृत घोषित कर दिया। 19 वर्षीय हर्ष अग्रहरी निवासी नवीन सब्जी मंडी की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के बड़े अस्पताल भेज दिया गया। कैंट थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे से इलाके में सन्नाटा छा गया। परिजन रोते बिलखते हैं। सक्षय के पिता राकेश सिंह पत्रकार हैं। उनकी मौत से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई पत्रकारों ने दुख जताया। यह परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow