Ayodhya : संविधान दिवस पर अयोध्या रेंज पुलिस को आईजी ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि संविधान केवल कानून की किताब नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का जीवंत

Nov 26, 2025 - 22:51
 0  21
Ayodhya : संविधान दिवस पर अयोध्या रेंज पुलिस को आईजी ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ
Ayodhya : संविधान दिवस पर अयोध्या रेंज पुलिस को आईजी ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ

अयोध्या। संविधान दिवस के मौके पर आज 26 नवम्बर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार ने रेंज मुख्यालय में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि संविधान केवल कानून की किताब नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी पूरा एहसास होना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।

इस अवसर पर निरीक्षक अक्षय कुमार, निरीक्षक अरविंद सिंह, गोपनीय सहायक नवीन सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत यादव, उपनिरीक्षक देवेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश पांडेय, उपनिरीक्षक दीपाली पाराशर तथा उपनिरीक्षक संजय पांडे सहित रेंज के सभी कर्मी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और उसके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया।

Also Click : Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow