Varanasi : संविधान दिवस पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिलाई राष्ट्रनिष्ठा की शपथ
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और हर नागरिक के जीवन का सबसे ब
वाराणसी। 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट मुख्यालय में एकत्रित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया और मौलिक कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा की शपथ दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और हर नागरिक के जीवन का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। यह हमें एक सार्वभौम, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने की प्रेरणा देता है तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे अमर मूल्यों को जीवन में उतारने की शक्ति प्रदान करता है।
उन्होंने जोर देकर कहा, “26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत और 26 जनवरी 1950 से लागू इस पवित्र ग्रंथ के हर प्रावधान का अक्षरशः पालन करना हर सरकारी सेवक का परम कर्तव्य है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी पूर्ण समर्पण से निर्वहन करना होगा ताकि भारत की एकता, अखण्डता और संप्रभुता अटल रहे।” कार्यक्रम के अंत में सभी ने हाथ उठाकर राष्ट्र की रक्षा और संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा का संकल्प दोहराया। बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी इस गरिमामय आयोजन में शामिल हुए।
Also Click : Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
What's Your Reaction?











