Farrukhabad : भाजपा विधायक का परिवार हादसे में बाल-बाल बचा, कार खड्ड में पलटी

हादसे में कार सवार विधायक के बेटे अजय प्रताप सिंह, बहू दीक्षा, शशि, स्वामी, आयंक सहित सभी यात्री मामूली रूप से घायल हो गए और सभी कार के अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे

Nov 26, 2025 - 22:55
 0  31
Farrukhabad : भाजपा विधायक का परिवार हादसे में बाल-बाल बचा, कार खड्ड में पलटी
Farrukhabad : भाजपा विधायक का परिवार हादसे में बाल-बाल बचा, कार खड्ड में पलटी

फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का पूरा परिवार एक भयानक सड़क हादसे में मौत के मुंह से बाल-बाल बच गया।

पुलिस के अनुसार, विधायक का परिवार तीर्थयात्रा पर जा रहा था। राजेपुर थाना क्षेत्र के ऊजरामऊ (उमेदपुर) गांव के पास उनकी कार तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विधायक परिवार वाली कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा पलटी।हादसे में कार सवार विधायक के बेटे अजय प्रताप सिंह, बहू दीक्षा, शशि, स्वामी, आयंक सहित सभी यात्री मामूली रूप से घायल हो गए और सभी कार के अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी को बाहर निकाल लिया। दूसरी कार का चालक भी हल्की चोटें आने से बाल-बाल बचा।सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें सुरक्षित उनके निवास स्थान भिजवाया।

विधायक नागेंद्र सिंह राठौर उस समय कार में मौजूद नहीं थे, सिर्फ उनका परिवार यात्रा पर निकला था। हादसा देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय पर ग्रामीणों की मदद से बड़ा हादसा टल गया।

Also Click : Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow