शाहजहांपुर न्यूज़: सड़क पर भविष्य में अवैध अतिक्रमण पाया गया तो देना होगा जुर्माना : नगर आयुक्त

Jun 25, 2024 - 11:14
57 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: सड़क पर भविष्य में अवैध अतिक्रमण पाया गया तो देना होगा जुर्माना : नगर आयुक्त

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत व महानगर में यातायात को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी व नगर निगम टीम द्वारा महानगर क्षेत्र के बहादुरगंज पचराहे के आसपास सड़क के दोनों साइड पर दुकानदारों, फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा अवैध रूप से सड़क पर कर रखे अतिक्रमण को हटवाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के समय नगर आयुक्त ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर अवैध रूप से रखे सामानों को दुकानों के अंदर करवाया गया तथा दुकानदारों, सब्जी व फल विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि यदि सड़क पर भविष्य में अवैध अतिक्रमण पाया गया, तो सम्बंधित के विरुद्ध जुर्माना आदि की कार्यवाही की जाएगी, जिसके वो स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही महानगर में यातायात को सुगम बनाने हेतु दुकानदारों से सहयोग की अपेक्षा भी की गई।

इसके साथ ही दुकानों के सामने खड़े वाहनों के मालिकों से अपने-अपने वाहनों को नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने का अनुरोध किया गया। अभियान में नगर आयुक्त के साथ उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य सफाई एवं खादय निरीक्षक हरवंश दीक्षित, सम्पति विभाग की टीम व प्रवर्तन दल टीम उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow