शाहजहाँपुर न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने थाना रामचंद्र मिशन का निरीक्षण किया।

Jun 23, 2024 - 21:15
 0  46
शाहजहाँपुर न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने थाना रामचंद्र मिशन का निरीक्षण किया।
  • शराब माफियाओं पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रामचंद्र मिशन थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में अपराध रजिस्टर जांचा तथा थाना प्रभारी से दर्ज मामलें व सम्बन्धित मामलों में कृत कार्यवाही के बारें में जानकारी ली। 

पुलिस अधीक्षक ने अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचनें के साथ ही सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित ढंग से रखे है या नहीं तथा थाना परिसर स्थित कंम्प्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात, मैस, महिला हेल्पडेस्क आदि का निरीक्षण कर थाने में साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान थाने पर प्राप्त व उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

थाने की साफ सफाई, माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों का रखरखाव सही ढगं से करने एवं रजिस्टर संख्या 04 व अन्य रजिस्टरो को अद्यावधिक करने हेतु हवालात की साफ सफाई व महिला संबंधित अपराधों का शीघ्र निस्तारण, शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश भी दिये। तथा उसकी हेंडलिंग देखी गयी।

थाने के अन्दर व बाहर लगें सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया।शराब माफियाओं पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।