Hardoi: हरदोई में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर प्रदर्शनी का उद्घाटन। 

भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जिला पंचायत परिसर में फीता काटकर किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को अटल जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Dec 24, 2025 - 18:41
31 Views
Hardoi: हरदोई में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर प्रदर्शनी का उद्घाटन। 
भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जिला पंचायत परिसर में फीता काटकर किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को अटल जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

हरदोई: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में उनके जीवन और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं और कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष, विचारधारा और देश के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। अटल जी ने राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति की परंपरा को मजबूत किया, जो आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अटल जी का सपना एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का था, जिसे साकार करने की जिम्मेदारी आज हम सभी की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अटल जी के आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारें तथा संगठन को मजबूत करते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अटल जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर उनके सपनों के भारत के निर्माण में योगदान दें।

भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में अटल जी के सपनों के भारत का ही निर्माण कर रही है। अपने संबोधन में अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि वे संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता और सर्वमान्य राजनेता भी थे। उन्होंने राजनीति में मर्यादा, संवाद और सहमति की संस्कृति को स्थापित किया। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और ग्राम सड़क योजना जैसे निर्णय आज भी उनके दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह प्रीतेश दीक्षित जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता महामंत्री रीना गुप्ता सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न आनंद मिश्रा नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय नगर उपाध्यक्ष मुनि मिश्रा शुभम लोहिया नगर महामंत्री अंकित पांडे आदि लोग मौजूद रहे। 

Also Read- Hardoi : हरदोई में विलोपित मतदाताओं की Freezed SVN सूची का प्रकाशन, 31 दिसंबर से पहले करें नाम जोड़ने का दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow