Hardoi: अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिवस: हरदोई से 25 हजार कार्यकर्ता लखनऊ रैली में होंगे शामिल, जिला अध्यक्ष की बैठक में फैसला। 

भाजपा जिला कार्यालय पर 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली

Dec 24, 2025 - 18:36
41 Views
Hardoi: अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिवस: हरदोई से 25 हजार कार्यकर्ता लखनऊ रैली में होंगे शामिल, जिला अध्यक्ष की बैठक में फैसला। 
अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिवस: हरदोई से 25 हजार कार्यकर्ता लखनऊ रैली में होंगे शामिल, जिला अध्यक्ष की बैठक में फैसला। 

भाजपा जिला कार्यालय पर 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह एवं क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में रैली की तैयारियों, कार्यकर्ता सहभागिता, आवागमन एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सुशासन और जनसेवा का प्रेरणास्रोत है, और उनके जन्मदिवस पर आयोजित प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह एवं क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए रैली को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
रैली के जिला संयोजक महामंत्री अनुराग मिश्रा ने बताया कि जिले से 455 बसों तथा बारह सौ चौपहिया वाहनों के माध्यम से रैली में 25000 लोगों के हरदोई से सम्मिलित होने की योजना है।

Also Read- Hardoi : हरदोई में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow