बलिया न्यूज़: जलशक्ति मंत्री ने सरयू किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण। 

Jul 25, 2024 - 11:58
46 Views
बलिया न्यूज़: जलशक्ति मंत्री ने सरयू किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण। 
जलशक्ति मंत्री ने सरयू किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण। 

Report- S. Asif Hussain zaidi

बलिया: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को जिले में सरयू ​नदी के किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम महाराजपुर के टीएस बंधा नम्बर—62 के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरयू माता का पूजन अर्जन कर आम जन की कुशलता की प्रार्थना की। उन्होंने बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि बंधा पर हमेशा निगरानी रखें। किसी भी हाल में आबादी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। 

घाघरा नदी की कटान और बाढ़ से पीड़ित लोगों की सुधि लेने के लिए जल शक्ति मंत्री सहतवार क्षेत्र के महाराजपुर टीएस बंधा नम्बर 60,61 पर पहुंचे। उन्होंने बंधे पर बने ठोकरों का भी निरीक्षण किया। कहा कि अभियंता 24 घंटा भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें।

इसे भी पढ़ें:-  21 वर्षों से हवाई सेवा में था शौर्य एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त जहाज, इंजन परीक्षण के लिए काठमांडू से पोखरा जा रहा था जहाज।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर बॉसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित बाढ़ विभाग के अभियंता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow