कंगना रनौत ने ने वीडियो जारी कर थप्पड़ मारे जाने पर दिया बयान, वीडियो हुआ वायरल।

By INA News Desk
Jun 6, 2024 - 19:31
271 Views
कंगना रनौत ने  ने वीडियो जारी कर थप्पड़ मारे जाने पर दिया बयान, वीडियो हुआ वायरल।
Advertisement
Advertisement
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारे जाने की घटना के बाद कंगना रनौत ने दिया मीडिया में बयान। 
भाजपा नेता कंगना रनौत ने कहा, "मुझे मीडिया और मेरे शुभचिंतकों से बहुत सारे फोन कॉल आ रहे हैं। सबसे पहले, मैं सुरक्षित हूं, मैं बिल्कुल ठीक हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो घटना हुई, वह सुरक्षा जांच के दौरान हुई। जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में बैठी महिला, जो CISF सुरक्षा कर्मचारी थी, मेरे चेहरे पर मारा और मुझे गालियां देने लगी। जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती है। मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मुझे पंजाब में बढ़ रहे आतंकवाद और उग्रवाद की चिंता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement