शाहजहांपुर न्यूज़ : आबकारी विभाग ने चलाया प्रवर्तन अभियान कच्ची शराब की बरामद,लहन किया नष्ट।

By INA News Desk
Jun 6, 2024 - 19:42
75 Views
शाहजहांपुर न्यूज़ : आबकारी विभाग ने चलाया प्रवर्तन अभियान कच्ची शराब की बरामद,लहन किया नष्ट।
Advertisement
Advertisement

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर आबकारी आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशो के क्रम में  शाहजहाँपुर जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण,बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के संबंध में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम शाहजहांपुर आबकारी निरीक्षक सदर सौरभ कुमार यादव व आबकारी निरीक्षक तिलहर गिरिजेश  द्वारा मय स्टाफ़ सदर क्षेत्र में अजीजगंज,अब्दुलागंज व तिलहर में खुदागंज,निगोही,आदि जगहों पर दबिश देकर 50 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 200 किलोग्राम लहन  बरामद कर मौक़े पर नष्ट कर दी गई। 

आबकारी टीम द्वारा मदिरा की दुकानों पर टेस्ट परचेज किया गया।अंकित तथा निर्धारित मूल्य पर विक्रय होना सुनिश्चित किया गया।अवैध मदिरा के विरुद्ध जन सामान्य को जागरूक किया गया।टीम में आबकारी विभाग के त्रिलोचन सिंह,राजेंद्र पाल,राहुल तिवारी,रोहित सिंह, इस्लामुद्दीन,संदीप सिंह,गायत्री देवी,रजनी वर्मा आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement