हरदोई न्यूज़: छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 20 अगस्त। 

Aug 17, 2024 - 19:49
97 Views
हरदोई न्यूज़: छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 20 अगस्त। 

हरदोई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 मे अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे़ वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 20 अगस्त 2024 निर्धारित की गयी है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न- साण्डी में नवीन गेस्ट हाउस तथा पाली में बारातघर का होगा निर्माण।

उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षण संस्थान की फीस आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक किये जाने की तिथि 27 अगस्त 2024 निर्धारित की गयी है। शिक्षण संस्थान का मास्टर डाटा समस्त स्तर से सत्यापित एवं लॉक होने के उपरान्त ही संस्थाए अपने यहॉ अध्ययनरत तथा आवेदन करने वाले छात्रों का आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित कर सकेगें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow