लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बुलन्द आवाज- वृक्षारोपण कर कांग्रेसजनों ने जननायक की लम्बी उम्र की कामना की।

Jun 19, 2024 - 16:35
62 Views
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बुलन्द आवाज- वृक्षारोपण कर कांग्रेसजनों ने जननायक की लम्बी उम्र की कामना की।

देश के आम जनमानस की उम्मीद है जननायक राहुल गांधी

हरदोई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जननायक  राहुल गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर वृक्षारोपण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारत जोड़ो यात्रा में जननायक राहुल गाँधी  के साथ भारत यात्री के रूप में चार हजार किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले जनपद के लाल गोपाल तिवारी का कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश श्योपुर विधायक  बाबू जंडेल  मौजूद रहे।हरदोई के लाल श्री तिवारी का शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर कांग्रेजनों व कार्यकर्ताओं व आमजनमानस द्वारा जोरदार अभिनंदन किया। 

इस मौक़े पर गोपाल पाण्डेय,अनुपमा त्रिपाठी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने कहा कि जननायक  राहुल गाँधी जी लोकतंत्र और संविधान के रक्षक, आम जनमानस की सबसे बुलंद आवाज़, देश के 140 करोड़ लोगों की उम्मीद है।जननायक राहुल गाँधी जी हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के दिल की धड़कन हैं।हम कांग्रसजन वृक्षारोपण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

मध्यप्रदेश के श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि जननायक राहुल गाँधी जी भारत की जनता की निडर आवाज़, दूरदर्शी व भविष्यद्रष्टा नेतृत्व, धैर्य और संकल्प की प्रतिमूर्ति, करुणा एवं दया से सम्पन्न व्यक्तित्व हैं। उन्होंने मोहब्बत की दुकान खोलकर नफरतवादी ताकतों को करारी हार दी है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला महासचिव ओमेंद्र वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय,सूचना अधिकार विभाग चेयरमैन अजीत सिंह चंदेल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव अजीतविशाल नन्दवंशी, खेल कूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष तुषार दीक्षित, अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन विनीत वर्मा ने भी अपने विचार रखे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow