जमीनी विवाद में हुईं हत्या में बंद परिजनों को छुड़ाने के लिए रची हत्या की साजिश।

By INA News Desk
Jun 19, 2024 - 16:30
94 Views
जमीनी विवाद में हुईं हत्या में बंद परिजनों को छुड़ाने के लिए रची हत्या की साजिश।
Advertisement
Advertisement
  • पुलिस जाँच में खुल गया राज, 14 निर्दोष पड़ोसियों को फंसाने के लिए अपने ही लोगों को मारी गोली
  • पड़ोसी की हत्या के आरोप में जेल में बंद परिजनों को छुड़ाने के लिए रचा गया षड्यंत्र नाकाम

भदोही। उत्तर प्रदेश की भदोही पुलिस ने बुधवार को एक जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया है। जिसमें जमीनी रंजिश में पूर्व में हुईं हत्या की घटना में जेल में निरुद्ध अपने आरोपित परिजनों को छुड़ाने के लिए अपने ही परिजन कि गोली मार और लाठी -डंडे से पीट कर हत्या कर दी गईं। लेकिन पुलिस जाँच में जघन्य साजिश का राजखुल गया और घटना की साजिश रचने वाले पांच लोगों में तीन लोगों को जेल भेज दिया।

भदोही पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने मीडिया से घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 30 मई  की रात्रि में थाना ज्ञानपुर कोतवाली के लालानगर-ज्ञानपुर मार्ग स्थिति गाँव हरिहरपुर (शुकुलपुर) में हमलावरों ने शेषधर शुक्ला, रामअक्षैवर शुक्ला (55) राकेश शुक्ला (35) अनीश शुक्ला को लाठी -डंडे के साथ गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घायलों को तत्काल ईलाज हेतु जिला अस्पताल ज्ञानपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा शेषधर शुक्ला उर्फ पुदुल्ली उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश शुक्ला और अनीश शुक्ला बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाजरत थे।

ज्ञानपुर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीड़ित मिथिलेश शुक्ला की तहरीर पर  पंकज शुक्ला समेत 14 नामजद एवं पांच अज्ञात के विरुद्ध हत्या और दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिस जांच में पीड़ित पक्ष की तरफ से लगाए गए आरोप पुलिस की तकनीकी जाँच में मेल नहीं खा रहे थे। इधर पीड़ित पक्ष आरोपित पक्ष को लेकर पुलिस पर गहरा दबाब बना रहा था, लेकिन पुलिस को यह बात पच नहीं रहीं थीं।

पुलिस टीमों की निष्पक्ष जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जाँच में पाया गया कि तथाकथित पीड़ित पक्ष ही इस हत्याकांड के असली सूत्रधार हैं। पूर्व में जमीनी रंजिश में हुईं हत्या में आरोपित जेल में निरुद्ध अपने कई परिजनों को छुड़ाने के लिए यह साजिश रची गईं।

इस मामले पुलिस ने मुकदमा लिखाने वाले पीड़ित पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें मिथिलेश  शुक्ला, अनीश शुक्ला हरिहरपुर, शुकुलपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही को चकवा चंदेल नहर पुलिया थाना क्षेत्र ज्ञानपुर के पास गिरफ्तार किया गया। जबकि विशाल पाण्डेय, निवासी जगापुर थाना गोपीगंज एवं अजय कुमार पाण्डेय निवासी गोपालपुर, दानुपट्टी थाना गोपीगंज की तलाश जारी है। 

भदोही पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया गया कि पूर्व में हुई त्रिवेणी शुक्ला की हत्या की घटना में जिला कारागार ज्ञानपुर में निरुद्ध अपने परिजनों को जेल से छुड़ाने और आरोपित पड़ोसियों से सुलह कराने के उद्देश्य से षड्यंत्र के तहत घटना को अंजाम दिया गया था।

हत्या की साजिश रचने वाला मिथिलेश शुक्ला तथाकथित पीड़ित बनकर पुलिस को गुमराह करने के लिए विरोधी पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत कराया था। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने अब हत्या की साजिश रचने वालों के खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement