Lucknow News: सभी एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित पेट्रोल पम्पों पर वातानुकूलित ट्वाॅयलेट डेढ़ माह के भीतर बनाये जाने के दिये निर्देश

उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर ट्वाॅयलेट्स का निर्माण नहीं होने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्पों के विरुद्ध की सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प ...

By INA News Desk
Feb 7, 2025 - 21:16
54 Views
Lucknow News: सभी एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित पेट्रोल पम्पों पर वातानुकूलित ट्वाॅयलेट डेढ़ माह के भीतर बनाये जाने के दिये निर्देश
Advertisement
Advertisement

सार-

  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूपीडा के विभिन्न एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित पेट्रोल पम्पों पर ग्राहकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में बैठक संपन्न
  • समय-सीमा के भीतर ट्वाॅयलेट्स का निर्माण नहीं होने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्पों के विरुद्ध की की जायेगी सख्त कार्यवाही

By INA News Lucknow.

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में यूपीडा के विभिन्न एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित पेट्रोल पम्पों पर ग्राहकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने यूपीडा के एक्सप्रेस-वे के निकट पेट्रोल पम्पों पर वातानुकूलित ट्वाॅयलेट डेढ़ माह के भीतर बनाये जाने के निर्देश दिये हैं।

Also Read: Maha Kumbh 2025: अमृतयोग का साक्षात अनुभव: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर ट्वाॅयलेट्स का निर्माण नहीं होने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्पों के विरुद्ध की सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प पर महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग ट्वायलेट होना अनिवार्य है, साथ ही पेयजल व स्वच्छता जैसी अन्य बुनियादी सुविधायें होनी चाहिये।उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प संचालकों को बुनियादी सुविधाओं तथा स्वच्छता का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। इसके अलावा पेट्रोल पम्पों पर स्नैक्स की दुकान खोलने की भी अनुमति प्रदान की जाये। बैठक में यूपीडा के अधिकारीगण एवं पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement