Hardoi News: मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से बता कर किया जागरूक। 

संडीला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के द्वारा मिशन शक्ति के विषय पर विस्तार से चर्चा....

Oct 5, 2024 - 12:11
110 Views
Hardoi News: मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से बता कर किया जागरूक। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

हरदोई/संडीला। संडीला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के द्वारा मिशन शक्ति के विषय पर विस्तार से चर्चा कर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान समय में घटित होने वाले महिलाओं के प्रति अपराधों से सचेत करते हुए खुद को सुरक्षित करने के बिंदुओं पर भी गहनता से बात की गई। इसी क्रम में कोतवाली संडीला में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जामू व संडीला कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।अभियान के दौरान कोतवाल राकेश कुमार ने बालिकाओं को आत्मरक्षा और जीवन कौशल का प्रशिक्षण दिया।

कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा, जीवन कौशल और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। बालिका शिक्षा और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये।

कोतवाल राकेश कुमार ने बालिकाओं से कहा कि इमरजेंसी होने पर 1090,112, 1076 और कोतवाली संडीला के 9454403570 नंबर पर कॉल कर सकती है। एफआईआर प्रक्रिया व विभिन्न धाराओं की जानकारी प्रदान की और कैसे संकट के समय पुलिस की सहायता ली जा सकती है। प्रभारी निरीक्षक ने बालिकाओं से बात की और बालिकाओं के प्रश्नों के उत्तर दिये।

Also Read- प्रदेश के 84,159 राजस्व गांवों के साढ़े चार करोड़ से अधिक प्लॉट्स का सर्वे हुआ पूरा

दीवान राघवेंद्र सिंह ने बालिकाओं को कोतवाली का भ्रमण कराया और एफआईआर कक्ष, मीटिंग रूम, आफिस, किचन, बंदीकक्ष आदि दिखाया। मुंशी अभिषेक सिंह ने बालिकाओं को मुकदमे से संबंधित धाराओं की जानकारी साझा किया। महिला कांस्टेबल  मोहिनी  ने बालिकाओं  को गुड टच, बैड टच एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधो की जानकारी दी। इस अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय की अध्यापिका निशा, आकृति और उच्च प्राथमिक विद्यालय जामू की अध्यापिका व प्रधानाध्यापक आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow