विधायक सुरेंद्र मैथानी की उपस्थिति में सदस्यता अभियान प्रारंभ करने के लिए बैठक संपन्न

Aug 26, 2024 - 02:58
 0  38
विधायक सुरेंद्र मैथानी की उपस्थिति में सदस्यता अभियान प्रारंभ करने के लिए बैठक संपन्न

कानपुर।
गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सदस्यता अभियान प्रारंभ करने के लिए बैठक संपन्न की। विधायक  ने बताया कि महाजनसंपर्क अभियान 11 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक चलेगा सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग केंद्र स्तर पर 1 सितंबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री  द्वारा प्रथम चरण का अभियान लॉन्च होगा और जिला स्तर पर जिला केंद्र पर चार पांच को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा जिसमें पार्टी के पदाधिकारी माननीय सांसद एवं जनप्रतिनिधि रहेंगे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिस कॉल या चैट बोट का उपयोग करके पुनः सदस्य बनना है।
विधायक  ने बताया कि 11 सितंबर को घर घर जाकर संपर्क करेंगे 12 सितंबर को घर-घर संपर्क करेंगे 11 से 17 सितंबर को सभी कार्यकर्ता बूथ स्तरीय संपर्क करेंगे। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि सदस्यता अभियान कार्यक्रम में घर-घर गली-गली मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पावा, जगदीश तिवारी, विजया तिवारी, पार्षद नीरज गुप्ता, संतोष सिंह, पार्षद देवेंद्र द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow