सहारनपुर न्यूज़: किसानों की समस्याओं के समाधान को डीएम को सौंपा ज्ञापन।

Jun 25, 2024 - 18:47
50 Views
सहारनपुर न्यूज़: किसानों की समस्याओं के समाधान को डीएम को सौंपा ज्ञापन।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु डीएम को ज्ञापन दिया गया।दिये ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने डीएम को अवगत कराया कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसल खराब होती है जिससे उन्हे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इस मौके पर महानगराध्यक्ष डॉ खालिद एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों का गन्ने का भाव आगामी सत्र में 500रूपये होना चाहिये। युवा प्रदेशाध्यक्ष रईस मलिक ने कहा कि ट्यूबवैल के बिल बिना शर्तों के माफ होने चाहिये। बैठक में मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष सौरव त्यागी, सुल्तान अहमद, दीपक त्यागी, हाजी अलीम आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow