हरदोई न्यूज़: बघौली में शांतिपूर्वक, मोहर्रम का जुलूस निकाल कर गमगीन माहौल में मनाया गया मोहर्रम। 

Jul 18, 2024 - 11:04
87 Views
हरदोई न्यूज़: बघौली में शांतिपूर्वक, मोहर्रम का जुलूस निकाल कर गमगीन माहौल में मनाया गया मोहर्रम। 

रिपोर्ट- सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

बघौली /हरदोई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली कस्बा के आजाद नगर व विक्टोरियागंज चौसा तथा गदनपुर गांव में गमगीन माहौल के साथ नम आंखों  से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया विक्टोरियागंज चौसा में इमाम हुसैन के इस अंतिम विदाई में श्रद्धालुओं ने अनेकों करतब दिखाये यहां पर जुलूस के साथ मेला भी लगा रहा बघौली पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रही।

पुलिस चौकी बघौली क्षेत्र में शांति पूर्वक मोहर्रम जुलूस संपन्न 

शासन के मनसा अनुसार चौकी प्रभारी ने रात्रि ग्रस्त कर मुहर्रम मनाने वाले गांवों का किया था भ्रमण पुलिस चौकी बघौली चौराहा में आने वाले सभी मुहर्रम मनाने वाले गांवों में शांतिपूर्वक मोहर्रम का जुलूस संपन्न हुआ मोहर्रम त्योहार को देखते हुए बीती रात को भी चौकी प्रभारी ने मुहर्रम मनाने वाले गांवों में शांति व्यवस्था बनी रहे जिसके लिए रात्रि गस्त भी किया था गांवों में आज भी गंगा जमुना तहजीब देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: भ्रष्ट प्रशासन के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना।

आज मोहर्रम का जुलूस गंगा जमुना तहजीब के बीच शांतिपूर्वक चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के प्रयास के चलते संपन्न हुआ महरी ग्राम सभा के मजरा अंटा व महरी गांव में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया अंटा गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे जिसके लिए चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार सिंह मौजूद रहे तथा महरी में रविकेश सिंह एस आई अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ मौजूद रहे तथा चौकी प्रभारी शांति व्यवस्था का जायजा भी लेते रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow