Hardoi News: भगवान के केवल 24 नहीं,बल्कि अनगिनत अवतार- कविचंद्र दास

भागवत कथा सुनने की इच्छा करने मात्र से भगवान हृदय में आकर अवरुद्ध होकर बैठ जाते....

Sep 27, 2024 - 17:43
56 Views
Hardoi News: भगवान के केवल 24 नहीं,बल्कि अनगिनत अवतार- कविचंद्र दास

हरदोई के नुमाइश ग्राउंड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रीधाम वृन्दावन से पधारे कथाव्यास संत श्री कविचंद्र दास ने कहा भागवत कथा सुनने की इच्छा करने मात्र से भगवान हृदय में आकर अवरुद्ध होकर बैठ जाते हैं!भक्ति के दो अनिवार्य गुण हैं कि एक तो भक्ति निष्काम होनी चाहिए और दूसरा कि भक्ति अखंड होनी चाहिए!

भक्त को भगवान से केवल भगवान को ही मांगना चाहिए! कोई कामना रखकर भक्ति करने से कामना पूर्ति होने पर भक्ति छूट जाती है और कामना पूर्ति ना होने पर भी भक्ति छूट जाती है! भगवान के केवल 24 नहीं,बल्कि अनगिनत अवतार हैं! हर योनि में भगवान अवतार लेते हैं! उन अवतारों के वर्णन वाली भागवत केवल यमराज जी के पास है!

संतों को भगवान का नित्यावतार कहा जाता है! देवऋषि नारद जी के तीन जन्मों की कथा सुनाते हुए कथाव्यास ने कहा कि जिस प्रकार साबुन के संग से मैला कपड़ा साफ हो जाता है,उसी प्रकार साधु संग से व्यक्ति की चेतना निर्मल हो जाती है!मृत्यु के समय यदि भगवान की स्मृति बन जाए,तो फिर मनुष्य जीवन का परम लाभ मिल जाता है!किंतु इसके लिए जीवन भर भगवद स्मरण का अभ्यास करना पड़ता है!

Also read- Hardoi News: मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक भारी वाहनों के लिये यातायात बन्द रहेगाः- अधिशासी अभियंता

श्री राधे गोविन्द समिति के तत्त्वाधान में चल रही इस कथा में अमित गुप्ता,प्रभाकर अग्निहोत्री, अनुराग दीक्षित, राजेश गुप्ता, अरविंद अवस्थी, राजू तिवारी, भरत पाण्डेय, अलोक गुप्ता, पियूष भारद्वाज, अरविन्द मिश्रा, रामसेवक शर्मा, मंजू गुप्ता, अजय मिश्रा, नीतू द्विवेदी, सत्यवती शुक्ला, संदीप व्याला, राम प्रकाश मिश्रा, विपिन कनौजिया, आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow