हरदोई न्यूज़: सरकारी ई-मेल आईडी न बनवाई , 13 अधिकारियों को नोटिस। 

Jul 5, 2024 - 19:09
46 Views
हरदोई न्यूज़: सरकारी ई-मेल आईडी न बनवाई , 13 अधिकारियों को नोटिस। 

हरदोई। ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने को विभागाध्यक्षों के स्तर से प्रक्रिया पूरी करने और सरकारी ई-मेल आईडी बनवाने में लापरवाही पर 13 अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ है। जुलाई भर में ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन न कर पाने पर वेतन भुगतान पर रोक का अल्टीमेटम है।

शासन ने ई-ऑफिस प्रणाली को क्रियान्वित कराने को कहा है। विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी के साथ नोडल अधिकारी भी नामित हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ई-ऑफिस क्रियान्वयन की समीक्षा में पाया कि अभी तक 13 विभागों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की है, जिस पर नाराजगी जाहिर की।

इसे भी पढ़ें:-   जल भराव को लेकर डीएम दिखे एक्शन में, जिलाधिकारी ने किया नगर के सबसे लम्बे नाले का निरीक्षण।

बीएसए, डीआईओएस, डीपीओ, सीएमओ, सीवीओ, लोक निर्माण विभाग के नोडल अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, नलकूप, राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना, शारदा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता, डीपीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खाद्य सुरक्षा औषधि एवं प्रशासन और जिला खनन अधिकारी कार्यालय की ओर से सरकारी ई-मेल आईडी न बनवाए जाने पर नोटिस जारी की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow