हरदोई न्यूज़: समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाकर उन्हें दूर करें:- जिलाधिकारी

Jul 13, 2024 - 17:43
130 Views
हरदोई न्यूज़: समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाकर उन्हें दूर करें:- जिलाधिकारी
  • अवैध भूमि कब्जा मुक्त कराते समय राजस्व टीम के साथ समन्वय बनाकर रहे-एसपी

हरदोई। थाना सुरसा में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने उपस्थित कानूनगो एवं लेखपालों से कहा कि नियम रूप से अपने क्षेत्र पंचायतों का भ्रमण करें और प्रधान, सदस्य एवं सचिव के साथ समन्वय बनाकर गांव की समस्याओं के बारे में चर्चा करें तथा समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाकर उन्हें दूर करें।

सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों के संबंध में उन्होने कहा कि राजस्व के अधिकारी पुलिस टीम के साथ गांवों में जाकर सरकारी एवं गरीबों की पट्टे की भूमि की नाप करें और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करायें तथा गांव के गरीब पात्रों को भारत व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक करें।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने देखा सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हाल।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि अवैध भूमि कब्जा मुक्त कराते समय राजस्व टीम के साथ समन्वय बनाकर रहे और कार्यवाही के दौरान पूरा सहयोग करें तथा इसके अतिरिक्त क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रात्रि गस्त बढ़ाने के साथ क्षेत्र के दबंग, अपराधी एवं आराजक तत्वों पर विशेष नजर रखें। समाधान दिवस में जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सीओ सिटी अंकित मिश्रा आदि अधिकारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow