हरदोई : नियम को ताक पर रखते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्ग का निर्माण करवा रही पीएनसी कंपनी
- कमाऊ नीति के चलते दोनों तरफ सर्विस रोड न बनाकर एक तरफ मात्र गिट्टी डालकर ही सर्विस दे देते हैं कर्मचारी
- कंपनी की लापरवाही के कारण होती हैं दुर्घटनाएं चली जाती है राहगीरों की जान
हरदोई।
लखनऊ हरदोई राष्ट्रीय राज्यमार्ग वर्तमान समय में पीएनसी कंपनी के द्वारा निर्माणाधीन चल रहा है जिस पर जगह-जगह ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं कर्मचारियों की खाऊ कमाऊ नीति के कारण सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसमें लोगों को जान गवाना पड़ता है इसके बाद मीडिया में खबर छपती है शोर शराबा होता है परंतु फिर स्थिति सामान्य हो जाती है लेकिन पीएनसी कर्मचारीयों की नीति बदलने का नाम नहीं ले रही है जबकि राष्ट्रीय राज्यमार्ग निर्माण के नियम होते हैं उन सभी नियमों को ताक पर रखते हुए लाखों रुपए बचाने के चक्कर में कंपनी के अधिकारियों के द्वारा आम जनमानस की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए कार्य कराया जा रहा है।
बताते चलें कि लखनऊ हरदोई राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर खजुरमई तिराहा पर ओवर ब्रिज का निर्माण तथा सई नदी के पुल पर पुल का निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके कारण सई नदी के पुल से गोपी पुरवा तक ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है इस निर्माण के कारण राज्यमार्ग के एक तरफ सर्विस रोड आवागमन के लिए बनाई गई है जिस पर मात्र पत्थर डालकर इति श्री कर ली गई जिस पर से लाखों वाहन रात दिन गुजरते हैं इन वाहनों में बाइक व छोटे चौपाइयां वाहन भी गुजरते हैं ऐसे में शायद कंपनी के अधिकारियों को यह नहीं पता है कि बड़े वाहनों के टायर के नीचे से उछला हुआ पत्थर किसकी जान ले सकता है इसका अंदाजा तक नहीं लगाया जा सकता है जबकि नियम अनुसार सड़क के दोनों तरफ आवागमन के लिए पहले सर्विस रोड बनाई जाए उसके बाद में मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य किया जाए परंतु लाखों रुपए बचाने के चक्कर में अधिकारियों द्वारा आम जनमानस की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इधर शारदा नहर ब्रांच लखनऊ डबल नहर पुल पर भी पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है यहां पर भी एक ही साइड में सर्विस रोड कुछ दूरी तक बनाई गई जिसके बाद पत्थर डालकर सर्विस रोड को छोड़ दिया गया जिस पर से भी वाहन ऐसे ही गुजरते हैं सर्विस रोड के लिए डाले गए पत्थरों पर पानी गिरने के कारण कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसके चलते ऐसी जगह पर दुर्घटना की आशंका और भी प्रबल हो जाती है।
रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा
What's Your Reaction?









