चार माह से फरार चल रहे शिकारियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

By INA News Desk
Jun 19, 2024 - 18:21
209 Views
चार माह से फरार चल रहे शिकारियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Advertisement
Advertisement

कछौना \ हरदोई। कछौना वन रेंज के अंतर्गत कटियामऊ जंगल के समीप बने गौशाला के पास चार माह पूर्व जंगली सुअर का शिकार कर आग में भून रहे शिकारियों को जब वन विभाग की टीम ने पकड़ना चाहा तो अंधेरे का लाभ उठाकर शिकारी भाग गए थे।

जिसके बाद अभियुक्त मचले ,भोला व सुनील के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9 व 51 तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 में वाद दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। सभी अभियुक्त चार माह से फरार चल रहे थे, वुधवार को अचानक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो अभियुक्त घर आए हुए हैं तभी खेत जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

जिसके बाद मेडिकल कराकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सरकार की मंशा के मुताबिक जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए डीएफओ हरदोई शशिकांत अमरेश के निर्देशन में एसडीओ अर्चना रावत की सहायता से कछौना वन क्षेत्राधिकारी व स्टाफ द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके चलते लकडकट्टो व शिकारियों, आरा मशीन संचालकों, अवैध कोयला भट्टी संचालकों में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement