हरदोई न्यूज़: हरदोई पहुंचे प्रतापगढ़ सांसद, 27 में बनेगी पीडीए सरकार, अभी से जुट जाएं समाजवादी : एसपी सिंह 

By INA News Desk
Jul 19, 2024 - 20:44
203 Views
हरदोई न्यूज़: हरदोई पहुंचे प्रतापगढ़ सांसद, 27 में बनेगी पीडीए सरकार, अभी से जुट जाएं समाजवादी : एसपी सिंह 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। सपा के प्रतापगढ़ सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार डॉ. एसपी सिंह शुक्रवार को गृह जनपद पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इन्होंने 2027 में यूपी में सपा सरकार बनने का दावा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कमर अभी से कह लेने को कहा।

मल्लावां में सपा नेता ब्रजेश वर्मा टिल्लू के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शराफत अली, बृजेश वर्मा टिल्लू और खालिद खां ने स्वागत किया। स्वागत से प्रसन्न एसपी सिंह ने कहा कि 27 में प्रदेश में सपा सरकार बनेगी। कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। कहा, भाजपा के झूठ का बाजार खत्म हो रहा है, तभी तो ये अयोध्या भी हार गए। इन लोगों ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का अपमान किया। मर्यादा पुरुषोत्तम की मर्यादा का अपमान और जनता से छल किया है। अहंकार इतना कि राजाराम को मोदी से को बड़ा दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक।

प्रतापगढ़ सांसद ने कहा कि मंहगाई और गुंडागर्दी चरम पर है। इसलिए लोग प्रदेश में पीडीए सरकार बनाएंगे। सपा ही शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, रोजगार और भाईचारा की बात करती है। इस मौके पर विप्र वर्मा, रजनीकांत, पूनम सरोज, शानू अख्तर, वशीउर रहमान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement