रा. म. आ. सदस्य सुजीता कुमारी ने महिला बैरक, जिला महिला अस्पताल मे प्रसव वार्ड व वन स्टाफ सेन्टर किया निरीक्षण

जिला महिला कारागार मे महिला बैरक का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जिला महिला अस्पताल मे प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया.

Oct 16, 2024 - 21:32
Oct 16, 2024 - 21:41
 0  79
रा. म. आ. सदस्य सुजीता कुमारी ने महिला बैरक, जिला महिला अस्पताल मे प्रसव वार्ड व वन स्टाफ सेन्टर किया निरीक्षण
महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी को अपनी समस्या बताते हुए छलके पीड़िता के आंसू

Hardoi News INA.

सदस्य राज्य महिला आयोग सुजीता कुमारी की अध्यक्षता मे जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षण भवन मे किया गया। जन सुनवाई मे 07 शिकायतों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसमें मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सदस्य के द्वारा जन सुनवाई के उपरान्त महिला थाना का निरीक्षण किया गया तथा महिला थाने मे आयी महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा महिला थाना एसओ को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उनके द्वारा जिला महिला कारागार मे महिला बैरक का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जिला महिला अस्पताल मे प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित गर्भवती महिलाओं से बातचीत की।

उन्होंने वार्ड की साफ-सफाई के लिए वहां उपस्थित डाक्टर को निर्देशित किया। अन्त मे सदस्य द्वारा नया गांव स्थित वन स्टाफ सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी शहर अकित मिश्रा, उप जिलाधिकारी पूनम भाष्कर, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, एसओं महिला थाना प्रभारी वरिष्ठ सहायक सतीश कुमार, शैलेन्द्र पाठक, नासिर मेहदी जैदी तथा रामू यादव आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow