हरदोई न्यूज़: रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ितों वितरित की राहत सामग्री।

Jul 17, 2024 - 19:44
53 Views
हरदोई न्यूज़: रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ितों वितरित की राहत सामग्री।
रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ितों वितरित की राहत सामग्री।

हरदोई। शाहाबाद, हरपालपुर और लोनार क्षेत्र में गर्रा नदी की जल विभीषिका से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भी राहत पहुंचा रही है। रेड क्रॉस सोसाइटी ने बावन, जगदीशपुर, लोनार क्षेत्र में राहत सामग्री वितरित की।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, मातृत्व एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष परिषा तिवारी, आपदा राहत अध्यक्ष महेश चंद्रा, प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा, पीआरओ रवि शंकर शुक्ला, अतुल दीक्षित आपदा राहत टीम के साथ बावन जगदीशपुर, ऐजा फॉर्म के निकट सड़कों पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों और गांव में जाकर राहत सामग्री वितरित की।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जिला विकास अधिकारी ने सफाई कार्य हो रहे ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण, देखा कार्य।

सुनील सिंह ने बताया कि पानी को पार करती हुई एक गर्भवती महिला को देखकर आंखें भर आईं। परिजनों ने बताया, अस्पताल ले जा रहे हैं, एंबुलेंस को फोन कर दिया है। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित महेश चंद्रा ने कहा, राहत सामग्री जरूरतमंदों को निरंतर वितरित करने का काम जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow