हरदोई न्यूज़: बिलग्राम में जमीनी विवाद में चली गोलियां, दो के सिर में लगी। 

By INA News Desk
Jul 17, 2024 - 19:50
118 Views
हरदोई न्यूज़: बिलग्राम में जमीनी विवाद में चली गोलियां, दो के सिर में लगी। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। बिलग्राम कोतवाली इलाके के बघुलुइया गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद है। बताते हैं, गांव का धीरू बुधवार को सत्येन्द्र और भानु के साथ बृजेश के खेत पर पहुंचा और तिल्ली की खड़ी फसल पलटने लगा। बृजेश ने विरोध किया तो फायर झोंक दिया, जो बृजेश और परिवार के मान सिंह के सिर में लगी। 

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ितों वितरित की राहत सामग्री।

सूचना के बाद एएसपी नृपेंद्र कुमार सीएचसी पहुंचें और घायलों से बात की। फिर मौके पर पहुंच कर भी घटना की जानकारी ली। मान सिंह ने बताया धीरू, सत्येन्द्र और भानु दबंग हैं और खेत कब्जा करना चाहते हैं। बृजेश और मान सिंह को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एसएसपी के मुताबिक केस रजिस्टर कर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement