Kanpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी को बनाया प्रत्याशी। 

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें कानपुर की सीसामऊ सीट....

Oct 9, 2024 - 16:05
81 Views
Kanpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी को बनाया प्रत्याशी। 

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। नसीम सोलंकी पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी हैं। सोलंकी परिवार की राजनीतिक 

बता दें कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें कानपुर की सीसामऊ सीट भी शामिल हैं। बुधवार को सपा ने सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर पहले ही लगा दी थी। नमीम के कंधों पर सोलंकी परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने की जिम्मेदारी है।

Also read- Kanpur News: सपा ने सीसामऊ उपचुनाव में घोषित किया प्रत्याशी- इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी होगी उम्मीदवार।

पूर्व विधायक हाजी मुश्ताक सोलंकी की बहू और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को सपा ने सीसामऊ सीट से उतारा है। इरफान सोलंकी सीसामऊ सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे, लेकिन जाजमऊ आगजनी मामले में कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई थी। जिसकी वजह से उनकी विधायकी चली गई थी। सीसामऊ में उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में नसीम सोलंकी पति की जीत को बरकरार रखना चाहती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow