हरदोई न्यूज़: सुबह से लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर भरा पानी, गलियां उफनाईं, नगर पालिका की खुली पोल। 

Jul 3, 2024 - 21:37
94 Views
हरदोई न्यूज़: सुबह से लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर भरा पानी, गलियां उफनाईं, नगर पालिका की खुली पोल। 

हरदोई। लगातार रुक रुक कर जनपद के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है। बुधवार की सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। लगातार  5 घंटे धीमे और तेज गति से बारिश जारी है। इस बारिश ने जनपद की नगर पालिकाओं की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और उनके दावों की पोल खोल कर रख दी है। जिधर देखे उधर जल भराव ही दिखाई पड़ रहा था।

नगरीय इलाकों के नाले नालियों की समय से सफाई न होने से जरा सी बारिश में जनपद के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए हैं। सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं गलियों में पानी भर गया है, जिससे लोग घरों में कैद हो गए हैं। गलियों के उफनाने से सड़कों पर भीषण जलभराव हो गया है।

बुधवार की सुबह आसमान में घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। काफी समय तक तेज बारिश होती रही बारिश लगभग पूरे जिले में हो रही है। दोपहर बाद तक बारिश का क्रम लगातार चल रहा है रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

नालियों में भरा कचरा और सीवर की गंदगी लोगो के घरों तक पहुंच गई। घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बारिश में जलभराव की समस्या नगर वासियों के लिए नासूर बन गई है। सालों पुरानी इस समस्या का समाधान नगर पालिका अभी तक नही निकाल पाई।

बरसात के चलते सुबह विद्यालय जाने वाले बच्चों व स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने लोगों को अपने घरों में कैद कर दिया। बारिश की वजह से अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow