बलिया न्यूज़: छात्रावास में प्रवेश हेतु 15 अगस्त तक जमा करे अपना आवेदन पत्र। 

Jul 11, 2024 - 19:22
57 Views
बलिया न्यूज़: छात्रावास में प्रवेश हेतु 15 अगस्त तक जमा करे अपना आवेदन पत्र। 
दीपक श्रीवास्तव समाज कल्याण अधिकारी

रिपोर्ट सैयद आसिफ हुसैन जै़दी

बलिया। जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय अनु0 जाति बालक छात्रावास हरपूर बलिया एवं राजकीय अनु0 जाति बालिका छात्रावास बलिया में संचालित है जिसमें छात्रों/छात्राओं के लिए निःशुल्क आवास एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध है।

छात्रावास में प्रवेश हेतु वही छात्र/छात्राएँ अर्हता होगें जो कि समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही है।छात्रवृति प्राप्त करने की पात्रता रखते हो तथा छात्रावास में प्रवेश हेतु कुल उपलब्ध क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति लाभार्थियों के लिए आरक्षित होगें तथा अवशेष 30 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित होगें। विकलांग छात्रों को प्रवेश हेतु वरीयता प्रदान की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:-  णथम्भौर के हठीले शासक राव हम्मीरदेव चौहान के बलिदान का ऐतिहासिक शोध।

छात्रावास में प्रवेश छात्र की योग्यता/उच्च शिक्षा की प्राथमिकता/मूल निवास स्थान की दूरी आदि के आधार पर होगा। सामान योग्यता की छात्रों/छात्राओं के प्रवेश हेतु प्राथमिकता का आधार आर्थिक होगा जो छात्र/छात्रा इस छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते है वे छात्रावास अधीक्षक/प्रभारी अधीक्षक राजकीय अनु० जाति बालक/ बालिका छात्रावास बलिया में फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 15 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow