हरदोई न्यूज़: इनर व्हील क्लब द्वारा तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, महोत्सव में हाथ से बने हुए समान की रही धूम।

Aug 4, 2024 - 20:07
68 Views
हरदोई न्यूज़: इनर व्हील क्लब द्वारा तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, महोत्सव में हाथ से बने हुए समान की रही धूम।

हरदोई। इनर व्हील क्लब के द्वारा तीज महोत्सव का एच के होटल में भव्य आयोजन हुआ। इस महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती द्वारा किया गया। इस तीज महोत्सव में शाहबाद, शाहजहांपुर, लखनऊ ,कानपुर, दिल्ली और मुंबई से दुकानें आई थी। काफी तादाद में हरदोई की जनता ने यहां आकर इस महोत्सव का आनंद उठाया।

आई दुकानों ने इस महोत्सव का भरपूर फायदा एवं उल्लास मनाया तथा ऐसा बताया कि यहां हरदोई में ऐसा महोत्सव पहली बार हुआ है। इस महोत्सव का सुबह 9:00 बजे से रात्रि 10:00 तक आयोजन चलता रहा। महोत्सव में हाथ से बने हुए समान ,क्लब सदस्य द्वारा खुद से बने आचार मुरब्बा तथा मंडला पेंटिंग की भी दुकान सभी को बहुत आकर्षित की।

इनर व्हील शक्ति वाहिनी ने भी इस महोत्सव में दुकान लगाकर आनंद उठाया। इस महोत्सव में क्लब अध्यक्ष सुप्रिया सेठ अपने पदाधिकारियो एवं सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें: हरदोई: बाइक चोरी के मामले में 1 गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow