आगरा न्यूज़: केंद्रीय मंत्री ने शहरी बाईपास के निर्माण हेतु सीएम को लिखा पत्र।
आगरा। एसपी सिंह बघेल राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी एवं पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है जिसमें कहा गया है कि टूंडला रेलवे स्टेशन स्थित मनोरंजन केंद्र टूंडला से बन्ना आश्रम तक शहरी /बाईपास निर्माण कार्य लंबाई 1.650 किलोमीटर चौड़े 5.5 मी लागत 3 करोड़ 47 लख रुपए का प्रस्ताव मुख्य अभियंता आगरा क्षेत्र लोक आगरा द्वारा मुख्य अभियंता मुख्यालय लोक निर्माण विभाग लखनऊ को भेजा गया है। संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु रेलवे विभाग द्वारा अनापत्ति (एनओसी) जारी कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें:- अयोध्या गैंगरेप केस: मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी पर चला बुलडोजर, पीड़िता को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
उन्होंने कहा है कि मेरे संसदीय आगरा के एत्मादपुर में विधानसभा क्षेत्र तथा आगरा से टूंडला रेलवे स्टेशन जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बायपास मार्ग उपलब्ध हो जाएगा तथा उनकी टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचने की दूरी लगभग 08 किलोमीटर कम हो जाएगी। टूंडला शहर की जाम से भी यात्रियों को मुक्ति मिल जाएगी। कभी-कभी शहर टूंडला नगर में जाम की स्थिति होने पर बहुत सारे यात्रियों की रेलगाड़ियां भी छूट जाती हैं।
What's Your Reaction?











