बच्चों की कलाकृतियों को देख एक टक निहारत रहे जिलाधिकारी, उन्होंने डॉक्टर इफ्तिखार खान की प्रयासों कि सराहना।

Jun 15, 2024 - 17:52
97 Views
बच्चों की कलाकृतियों को देख एक टक निहारत रहे जिलाधिकारी, उन्होंने डॉक्टर इफ्तिखार खान की प्रयासों कि सराहना।

Report S.Asif Hussain zaidi.

बच्चों की कलाकृतियों को देख एक टक निहारत रहे जिलाधिकारी, रविन्द्र कुमार, कहां आज मैं यहां नहीं आता तो  इतनी अद्भुत कलाकृतियों को देखने से वंचित रह जाता उन्होंने डॉक्टर इफ्तिखार खान की प्रयासों कि सराहना।

खबर बलिया से है जहां बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों कि प्रदर्शनी को  देख जिलाधिकारी रविंद्र  कुमार  बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को एक टक निहारते हुए कहा कि यदि मैं आज इस कला प्रदर्शनी में नहीं आता तो  बलिया की इस कला  इतनी सुन्दर प्रस्तुति देखने से वंचित रह जाता।  

उन्होंने बच्चों की इस सुन्दर कलाकृतियों की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए रविन्द्र कुमार ने डॉ० इफ्तेखार खां के प्रयास को भी खूब सराहा कि इस प्रदर्शनी में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जनपद के पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने भी बच्चों की कलाकृतियों को सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में अपार संभावनाएं हैं इन्हें उचित मार्गदर्शन मिले तो ये भविष्य में एक  बेहतर कलाकार बन सकते हैं।  

डॉ० इफ्तेखार खान द्वारा इस दिशा में जो पहल की गई है वो प्रशंसनीय है । राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा डा० इफ्तिखार खान के निर्देशन में मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में चल रहे 25 दिवसीय कला प्रशिक्षण कार्यशाला का आज समापन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने कला प्रदर्शनी को देखा और उसकी सराहना की। ‌अभिभावक अपने बच्चों द्वारा बनाए गए कलाकृतियों को देख बहुत ही खुश नजर आए। ‌

कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद रितु यादव और ज्योति यादव ने अपने हाथों बनाया बुके  देकर अतिथियों का स्वागत किया अनुग्रह नारायण ने जिलाधिकारी को और निधि मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को अपने हाथों बनाई पेंटिंग भेंट की। 

मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० अखिलेश सिन्हा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगों का स्वागत किया डॉक्टर इफ्तेखार  खान ने कला प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने किया।

चित्रकार शमशाद आलम इदरीश,इरशाद अहमद अंसारी, मु.कैफ खां,प्रोफेसर डॉ.शशि ओझा, मनोज कुमार, उपस्थित रहेl अनस खान, अनम अली, कैर्वी सिंह, अमन वर्मा, धैर्य, जागृति, आयुषी, अंशिका, निधि मिश्रा,आदि ने सहयोग किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow