रामगढ़ और गोपालपुर में चल रहे कटानरोधी कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

By INA News Desk
Jun 20, 2024 - 19:33
55 Views
रामगढ़ और गोपालपुर में चल रहे कटानरोधी कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

Report-S.Asif Hussain zaidi

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने रामगढ़ और गोपालपुर में आस पास के गांवों के  सुरक्षा के मद्देनज़र चल रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गांव के लोगों से नदी की धारा और चल रहे कटानरोधी कार्यों के बारे में बातचीत की और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

रामगढ़ गांव के लोगों ने पास के घरों के बाढ़ से महत्तम बचाव के लिए लेयर की संख्या बढ़ाने और बोल्डरों को रोकने के लिए लगाई ग‌ई जाली की लंबाई भी बढ़ाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को इन मामलों का परीक्षण कर ग्रामवासियों के बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को कार्यों में तेजी लाने और तय मानक एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। 

उन्होंने लोगों को कटान से बचाव हेतु आश्वस्त किया। वहां उपस्थित गांव के लोगों ने भी चल रहे कटानरोधी कार्यों को लेकर संतुष्टि जाहिर की। इसके अलावा जिलाधिकारी ने गोपालपुर में चल रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। यहां पर बाढ़ से बचाव के सारे कार्य पूर्ण हो चुके हैं। गांव के लोगों ने कटानरोधी कार्यों के कारण घरों के पास हुए गड्ढे को मिट्टी भरने का अनुरोध किया, तो जिलाधिकारी ने अवर अभियंता को  निर्देशित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow