इतिहास खत्म करने की कोशिश हो रही है- सांसद जियाउर्रहमान बर्क

Jun 20, 2024 - 19:42
162 Views
इतिहास खत्म करने की कोशिश हो रही  है-  सांसद जियाउर्रहमान बर्क

संभल। NCRT की किताबों से बाबरी मस्जिद शब्द हटा कर तीन गुंबद वाला ढांचा करने की तैयारी को संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अफसोसनाक बताया है उन्होंने कहा कि इतिहास खत्म करने की कोशिश हो रही है वहीं अलीगढ़ में चोरी के शक में औरंगजेब की पीट पीट कर हत्या के आरोपियों के मददगार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सांसद ने कार्रवाई की मांग की है। 

वीओ-ncrt बुक्स से बाबरी मस्जिद शब्द हटाने को सांसद ने इतिहास बदलने की कोशिश बताया है वहीं कहा कि बच्चों को हर चीज की जानकारी होनी चाहिए। अलीगढ़ में चोरी के शक में औरंगजेब नाम के युवक की पीट पीट कर हत्या पर सांसद ने कहा कि बीजेपी की पिछली सरकार में इस तरह की घटनाएं हो रही थीं अब फिर शुरु हो गई हैं हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सरकार विश्वास बहाल करे बीजेपी की सांप्रदायिक नीतियों की वजह से इस बार बैसाखी पर बीजेपी की सरकार  बनी है। 

औरंगजेब के हत्यारों की मदद करने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सांसद ने कार्रवाई की मांग की है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow