बरेली जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष का सपाइयों ने किया स्वागत।
फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का शाहजहांपुर के सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
गुरुवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बरेली जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर एक ढाबे पर सपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खान, आंवला सांसद नीरज मौर्य, पूर्व एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सैयद रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











