अखिलेश यादव के आदेश पर सपा का एक शिष्टमंडल कस्बा निगोही पहुंचा। 

Jun 20, 2024 - 19:12
68 Views
अखिलेश यादव के आदेश पर सपा का एक शिष्टमंडल कस्बा निगोही पहुंचा। 

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा व समाजवादी पार्टी समर्थक  संध्या सिंह पत्नी राजेश सिंह निवासी नगर पंचायत निगोही शाहजहांपुर के मोहल्ला आजाद नगर पुवाया रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकाने व मकान हैं जिसे क्षेत्रीय विधायिका के प्रतिनिधि द्वारा अवैध रूप से दुकानों एवं मकान पर जबरन कब्जा कर प्रार्थिनी को डरा धमका रहे हैं तथा दुकानों में जाने से रोक रहे हैं।

जिसकी जांच एवं जानकारी हेतु प्रतिनिधि मंडल निगोही शाहजहांपुर पहुंचा। और वहां जगह का निरीक्षण कर विवादित स्थल पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से प्रतिनिधि मंडल ने फोन पर बातचीत की।

उसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह से मिलकर वार्ता की। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया निगोही की जमीन के इस प्रकरण में समाधान के लिए राशिद खान ए.डी.एम जे के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी गठन कर दी है।

तीन दिन के अंदर जांच कमेटी की रिपोर्ट आ जाएगी दोनों लोगों की जगह का समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow