हरदोई आईएनए न्यूज़: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, विभिन्न स्कूलों की टीमें कर रही हैं प्रतिभाग। 

By INA News Desk
Aug 27, 2024 - 19:09
60 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, विभिन्न स्कूलों की टीमें कर रही हैं प्रतिभाग। 
Advertisement
Advertisement

 

हरदोई। राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ आज सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल के खेल मैदान में मैत्री फुटबॉल मैच के साथ हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत से पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। तदोपरांत समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको अग्रिम शुभकामनाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। टूर्नामेंट में सेंट जेम्स, न्यू हाइट्स, सेंट जेवियर, गुरुराम राय, सेठ एम आर जयपुरिया, जय विद्या मंदिर तथा कैम्ब्रिज स्कूल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आज का मैच गुरुराम राय और सेंट जेम्स के बीच खेला गया।

जिसमें दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा। मैदान पर मौजूद समस्त अध्यापकों और बच्चों ने तालियों की करतल ध्वनि से खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया। अंततः गुरुराम राय ने विजय प्राप्त की। दूसरा मुकाबला न्यू हाइट्स और जय विद्या के बीच खेला गया जिसमें न्यू हाइट्स ने विजय प्राप्त की। एक और मैच कैम्ब्रिज और सेंट जेवियर के बीच हुआ जिसमें रोचक मुकाबला देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी,रात्रि 12 बजे हुआ जन्मोत्सव।

परिणाम कैम्ब्रिज के पक्ष में रहा। दूसरे राउंड में गुरुराम राय और न्यू हाइट्स तथा जयपुरिया और कैम्ब्रिज के बीच रोचक मुकाबला 28 अगस्त को देखने मिलेगा। खेल भावना को प्रगाढ़ करते हुए, प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा को कूट कूटकर भरने के लिए, नेतृत्व क्षमता तथा शारीरिक और मानसिक क्षमता को उत्कृष्ट बनाने हेतु यह फुटबॉल टूर्नामेंट 27 और 28 अगस्त को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 29 अगस्त को जयपुरिया स्कूल के मैदान में खेला जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement