हरदोई न्यूज़: जनपद में हो सके विकास इसके लिए जिले की मुखिया ने प्रदेश के मुखिया से की मुलाकात, हरदोई में हर तरफ बह सके विकास की गंगा।

Aug 16, 2024 - 15:55
Aug 16, 2024 - 18:51
 0  416
हरदोई न्यूज़: जनपद में हो सके विकास इसके लिए जिले की मुखिया ने प्रदेश के मुखिया से की मुलाकात, हरदोई में हर तरफ बह सके विकास की गंगा।

Reported by - Vijay laxmi singh

हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनु मोर्चा पीके वर्मा ने आज मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद हरदोई में संडीला हरदोई औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना की मांग के साथ ही हरदोई में विशाल सोलर पार्क की स्थापना की बात को भी रखा। उन्होंने गंगातट राजघाट में पक्का घाट बनवाने एवं राजकीय मेला घोषित कराने की भी बात कही। इसके अलावा ऐतिहासिक विक्टोरिया हॉल को संग्रहालय के रूप में विकसित किये जाने हेतु व सांडी पक्षी विहार में सर्किट हाउस के निर्माण की मांग को भी प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

जिसमे- 

  1. संडीला हरदोई औद्योगिक विकास प्राधिकरण (SHIDA) की स्थापना हेतु।
  2. जनपद हरदोई में विशाल सोलर पार्क की स्थापना हेतु। 
  3. गंगातट राजघाट मे पक्का घाट बनवाने एवं राजकीय मेला घोषित कराने हेतु।    
  4. ऐतिहासिक विक्टोरिया हॉल को संग्रहालय के रूप में विकसित किये जाने हेतु।
  5. सांडी पक्षी विहार मे सर्किट हाउस के निर्माण हेतु।

1. संडीला हरदोई औद्योगिक विकास प्राधिकरण (SHIDA) की स्थापना हेतु। 

जनपद हरदोई में लगभग 50 लाख की आबादी तथा 60 प्रतिशत से अधिक सशक्त युवा शक्ति वाले जनपद हरदोई के अधिकांश प्रतिभाशाली एवं होनहार युवा प्रति वर्ष रोजगार की आशा मे अन्य जनपदों व प्रदेशों को पलायन कर जाते हैं। सण्डीला हरदोई औद्योगिक विकास प्राधिकरण (SHIDA) की स्थापना से स्थानीय युवाओं को अपने जनपद हरदोई मे ही रोजगार मिल सकेगा तथा हमारा जनपद बड़े औद्योगिक क्षेत्र तथा आत्मनिर्भर हरदोई के रूप मे स्थापित हो सकेगा। इस लिए जनपद हरदोई के सर्वांगीण विकास तथा जनपद मे रोजगार के नवीन संसाधन विकसित करने हेतु सण्डीला हरदोई औद्योगिक विकास प्राधिकरण (SHIDA) की स्थापना अत्यन्त आवश्यक व जन भावनाओं के अनुकूल है.... 

2. जनपद हरदोई में विशाल सोलर पार्क की स्थापना हेतु। 

जनपद हरदोई में औद्योगीकरण को प्रोत्साहन प्रदान करने, जनपद मे निवासरत लगभग 50 लाख जनसँख्या की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा आत्मनिर्भर नवभारत के निर्माण मे जनपद हरदोई की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जनपद हरदोई में एक विशाल सोलर पार्क की स्थापना अत्यंत आवश्यक है..... 

3. गंगातट राजघाट मे पक्का घाट बनवाने एवं राजकीय मेला घोषित कराने हेतु।

जनपद हरदोई में लगभग 60 किमी० क्षेत्र मे वर्ष भर माँ गंगा का निर्मल प्रवाह रहता है। जनपद हरदोई में स्थित राजघाट अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पौराणिक घाट है। पुरातन काल से राज घाट मे कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, गंगा दशहरा एवं अमावस्या आदि स्नान पर्वो पर हजारों सन्त महात्माओं के साथ नैमिषारण्य के 88 हजार ऋषि गंगा स्नान करने आते थे। वर्तमान मे भी पवित्र श्रावण मास मे देवाधिदेव महादेव का मां गंगा जी के निर्मल जल से जलाभिषेक करने हेतु हरदोई सहित विभिन्न जनपदों के शिव भक्त कांवर भरने तथा वर्ष भर गंगा स्नान के लिए लाखों की संख्या मे राजघाट पहुंचते हैं। इसलिए भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक धरोहर राजघाट पर पक्का घाट बनना परम् आवश्यक है.... 

4. ऐतिहासिक विक्टोरिया हॉल को संग्रहालय के रूप में विकसित किये जाने हेतु।

जनपद में ब्रिटिश हुकूमत में बना विक्टोरिया हॉल घंटाघर हरदोई की ऐतिहासिक व संरक्षित धरोहरों में सम्मिलित है, विक्टोरिया भवन को टाउन हॉल के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर लंदन की एक मशहूर कंपनी द्वारा निर्मित वेट लिफ्टिंग घड़ी में पंचरत्र घंटा लगा हुआ है तथा विक्टोरिया हॉल मे स्थापित बिलियर्ड टेबल एवं तोप का भी ऐतिहासिक महत्त्व है। जनपद हरदोई के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित महान विभूतियों की पुण्य स्मृति को संग्रहालय के रूप मे विकसित किये जाने हेतु स्थानीय निवासियों द्वारा लम्बे समय से मांग की जा रही है। इस लिए जनाकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए हरदोई नगर के मध्य स्थित विक्टोरिया हॉल को ऐतिहासिक संग्रहालय के रूप मे विकसित करने पर विचार किया जाना चाहिए..... 

5. सांडी पक्षी विहार मे सर्किट हाउस के निर्माण हेतु।

जनपद हरदोई के इस प्रख्यात पर्यटन स्थल सांडी पक्षी विहार में मूलभूल सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए पक्षी विहार में एक सर्किट हॉउस का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिससे अन्य जनपदों एवं प्रदेशों सहित पक्षी प्रेमी विदेशी सैलानियों को भी सांडी पक्षी विहार की प्राकृतिक सुंदरता तथा मनोरम वातावरण के प्रति आकर्षित किया जा सके तथा सांडी पक्षी विहार मे पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान किया जा सके। इस लिए सांडी पक्षी विहार मे पर्यटकों की सुविधा हेतु एक सर्किट हॉउस के निर्माण होना अनिवार्य है...... 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: संयुक्त जनादेश पार्टी की कुढ़वा गांव से शुरू हुई जनभागीदारी यात्रा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।