हरदोई न्यूज़: संयुक्त जनादेश पार्टी की कुढ़वा गांव से शुरू हुई जनभागीदारी यात्रा।
बघौली \ हरदोई। थाना क्षेत्र के विकटोरिया गंज कुढ़वा गांव में एक जनसभा कर 15अगस्त के अवसर पर हर घर तिरंगा यात्रा के साथ जनभागीदारी यात्रा को मुख्य अतिथि सुरेन्द्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
बताते चलें कि पार्टी अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि संयुक्त जनादेश पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना हमारा मानना हैं कि देश की असली ताकत उसके नागरिकों में निहित है। जब तक आम जनता की आवाज़ नहीं सुनी जाएगी, तब तक देश की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर मिले, और उसकी आवाज़ सत्ता के गलियारों तक गूंजे सरकारें तभी सफल हो सकती हैं, जब वे जनता के साथ मिलकर काम करेंगी हर नागरिक को यह समझना होगा कि देश की प्रगति में उसकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है जनभागीदारी का मतलब सिर्फ वोट देना नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना भी जरूरी है हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करना होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में बदलाव लाना होगा।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जश्न ए आजादी , तिरंगा रंग में सराबोर हुई बघौली।
यह यात्रा जनपद हरदोई के 19ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत गांव से होते हुए दो अक्टूबर को इस यात्रा का समापन किया जायेगा जन संयुक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महा अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष केपी श्रीवास्तव, मिडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा, लक्ष्मीकांत, इंद्रपाल वर्मा, कल्लू, मुन्ना, सुरेश, जमील, लक्ष्मीकांत, व क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थिति रहे ।
रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा
What's Your Reaction?











