हरदोई न्यूज़: पूर्व कमिश्नर जादौन की मौजूदगी में मनाया गया आजादी का पर्व। 

Aug 16, 2024 - 16:32
 0  196
हरदोई न्यूज़: पूर्व कमिश्नर जादौन की मौजूदगी में मनाया गया आजादी का पर्व। 

  • ठाकुर दिलीप सिंह इंटर कॉलेज गोपार में आए मेहमानों का प्रधानाचार्य ने माल्या अर्पण कर किया भव्य स्वागत 

बघौली /हरदोई। ठाकुर दिलीप सिंह इंटर कॉलेज में गत वर्ष की भांति  इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस विद्यालय में आजादी के पर्व पर प्रत्येक वर्ष वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत व सम्मान करने की परंपरा रही है जिसमें विद्यालय प्रबंधन  इस वर्ष भी अपनी परंपरा को निभाने में पीछे नहीं रहा।

विद्यालय में आए हुए मेहमानों में मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर आई ए एस अजय दीप सिंह जादौन तथा विशिष्ट अतिथि सांडी विधायक प्रतिनिधि गौरव सिंह, सुनील बाजपेई ,अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह, पूर्व प्रधान निर्भय सिंह बरखेरवा विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर के के सिंह एवं अध्यक्ष शिवकुमार सिंह तथा विद्यालय में मौजूद पत्रकारों का विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद प्रताप सिंह ने माल्या अर्पण कर सभी आए हुए मेहमानों का भब्य स्वागत किया तथा उनके सम्मान में उन्हें अंग वस्त्र भेंट किये।

इसे भी पढ़ें:- अक्षय कुमार की नई मूवी रिलीज, स्त्री 2 और वेदा फिल्मों से होगी टक्कर

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद प्रताप सिंह ने अपने लगभग तीन दर्जन शिक्षकों के साथ ध्वजारोहण किया विद्यालय प्रांगण में मौजूद छात्र एवं छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान किया गया इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर आई ए एस अजय दीप सिंह चौहान ने अपने विचार व्यक्त किये इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देश भक्ति से सराबोर रहा विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने अपना हुनर दिखाते हुए तरह-तरह के नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम से आए हुए मेहमानों का मन मुग्ध कर दिया विद्यालय में विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन व देशभक्ति की आवाजों से आस पास का वातावरण गूंजायमान  रहा।

विद्यालय के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को पूर्व कमिश्नर अजय दीप सिंह जादौन ने शील्ड व पदक देकर उत्साहवर्धन किया पूर्व कमिश्नर के हाथों से शील्ड व पदक पाकर सम्मानित हुए बच्चे काफी प्रफुल्लित नजर आए।

रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।